राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने धर्मगुरुओं से पूरे विश्व में मित्रता को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए युद्ध व संकट रहित विश्व की स्थापना में शांति के महत्व पर बल दिया। इरना की रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर अहमदी नेजाद ने कल तेहरान में अमरीका के ईसाई व मुसलमान धर्मगुरुओं से भेंट में कहा कि विश्व में उसी समय स्थायी सुरक्षा व शांति स्थापित होगी जब युद्ध व संकट का वातावरण, शांति व मित्रता में परिवर्तित होगा। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं को युद्ध को शांति में बदलने के लिए, विश्व में परिवर्तन लाने वाले मार्गदर्शक के रूप में प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति श्री महमूद अहमदी नेजाद ने अमरीकी धर्मगुरुओं की तेहरान यात्रा का स्वागत किया और दोनों देशों के धर्मगुरुओं के बीच संयुक्त समिति के गठन का सुझाव दिया जो तेहरान वाशिंग्टन तथा दूसरे संबंधित पक्षों के बीच निरंतर बैठक व सुव्यवस्थित सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगी।
समाचार समाप्त
.........
166